12 महीनों के बजाय हिंदू पंचांग के अनुसार कुल 13 महीने होंगे
12 महीनों के बजाय हिंदू पंचांग के अनुसार कुल 13 महीने होंगे
Read More
2026 में फिर लौटेगा अल-नीनो, मानसून और खेती पर पड़ेगा बड़ा असर!
2026 में फिर लौटेगा अल-नीनो, मानसून और खेती पर पड़ेगा बड़ा असर!
Read More
गेहूँ की खेती: 80 क्विंटल पैदावार के लिए अपनाएं यह चमत्कारी फॉर्मूला
गेहूँ की खेती: 80 क्विंटल पैदावार के लिए अपनाएं यह चमत्कारी फॉर्मूला
Read More
Weather Forecast: कई राज्यों में बारिश के आसार…
Weather Forecast: कई राज्यों में बारिश के आसार…
Read More
makar sankrati के पावन पर्व का महत्त्व – पंडित प्रदीप मिश्रा जी
makar sankrati के पावन पर्व का महत्त्व – पंडित प्रदीप मिश्रा जी
Read More

बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन : यहाँ भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन : यहाँ भारी बारिश का अलर्ट ; स्काईमेट वेदर के मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत जी के अनुसार, उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में ‘कोल्ड डे’ जैसे हालात बने हुए हैं। बर्फीले पहाड़ों से आने वाली ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण दिन में धूप निकलने के बावजूद लोगों को कपकपाती सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले दो-तीन दिनों तक इन इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, हालांकि तेज हवाओं के चलते दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में कुछ सुधार हो सकता है।

ADS कीमत देखें ×

तापमान की स्थिति पर गौर करें तो पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान महज 12 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। राजस्थान के कुछ इलाकों, विशेषकर बीकानेर और सीकर में पाला पड़ने की आशंका है, जो फसलों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। वहीं, मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी शीतलहर (Cold Wave) चलने की संभावना जताई गई है। इसके विपरीत, गुजरात और दक्षिणी राजस्थान के इलाकों में दिन का मौसम तुलनात्मक रूप से आरामदायक बना रहेगा।

Leave a Comment